बेतिया – लौरिया:– मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर मानव बल में उत्साह 
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प चम्पारण बिहार :– 
बालविवाह व दहेजप्रथा के खिलाफ रविवार को लोगों में  मानव श्रृंखला के निर्माण को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। क्या बच्चें , लड़कियाँ, पुरूष, महिला सभी वय के लोग सुबह के दस बजे से ही लौरिया के सड़कों पर पहुंच कर कतार में लगने लगे थे । भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहाँ कोई बहुत बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि बेतिया मार्ग और चांडाल चौक से दो किलोमीटर तक मानव बल कम दिखे । 
इस मार्ग में पड़ने वाले कुछ जनप्रतिनिधियों ने मानव श्रृंखला के निर्माण में विशेष रूचि नहीं दिखाई। हालांकि निजी व सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने उस मार्ग में खड़ा होकर इन जनप्रतिनिधियों की कुछ प्रतिष्ठा बचा ली । सबसे अधिक भीड़ सिसवनिया पंचायत के मुखिया भोला सिंह द्वारा जुटाई गई थी। मुखिया ने बगहा मार्ग में करीब 5 किलोमीटर दूर तक  मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए मानव बल की व्यवस्था कराई थी, जिसमें कटैया पंचायत के मुखियापति विपिन साह और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा ने भी अग्रगणी भूमिका निभाई । वही चीनीमिल के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और गाड़ीवानों ने भी अपना काम छोड़कर कतारों में हाथ पकड़े खड़े रहे । जबकि डॉक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में सारे चिकिसक,बैंककर्मी भी मानव श्रृंखला को सफल बनाने में लगे रहे । वहीं लौरिया के प्रबुद्धजन, दुकानदार ,महिला पुरूष भी सारे भेदभाव को भुलाकर इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा । इधर प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, डीएओ सह लौरिया के नोडल पदाधिकारी शिलाजीत सिंह, थानाध्यक्ष अरूण कुमार और जीपीएस मोहम्मद मोहिउद्दीन सुबह से ही लोगों को समय पर पहुंचने को कहते रहे । वहीं पल पल का खबर लेते रहे । विदित हो कि उपरोक्त लोग यदि लौरिया में यदि सक्रिय नहीं रहते तो हो सकता था कि यहाँ मानव श्रृंखला के निर्माण में कमी आ जाती, क्योंकि कुछ वर्ग के लोग इसे असफल बनाने की तैयारी में भी लगे हुए थे । वहीं विशिष्ट व्यक्तियों में मानव श्रृंखला के निर्माण में कतार में खड़े लोगों में प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, लौरिया प्रभारी शिलाजीत सिंह, पूर्व जिला पार्षद मदन ठाकुर , थानाध्यक्ष अरुण कुमार, कन्हैया कुशवाहा, विनय कुमार, मजिस्टर राव, नवल किशोर पांडेय , ब्रजविहारी दूबे, अनिल ठाकुर सहित हजारों मानव बल रहे ।