बेतिया – लौरिया:– चीनी मिल प्रबंधन ने मानव बल को चाय पानी उपलब्ध कराया   
     
न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प चम्पारण बिहार:–           
मानव श्रृंखला के निर्माण में लगे मानव बल को एचपीसीएल चीनी मिल ने चाय पानी पिलाया । मिल प्रबंधन ने जगह जगह चाय और पानी का प्रबंध किया था । मिल के उप महाप्रबंधक नरवर सिंह, उप गन्ना प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव और बीके सिंह के नेतृत्व में बगहा मार्ग में लगे मानव बल को पानी के साथ साथ चाय पिलाया । 
इधर चाय पानी पीने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही । इस बावत श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मानव श्रृंखला के निर्माण को सफल बनाने में हजारों लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हमसबों का भी दायित्व बनता है कि सड़क पर हिस्सा लिए लोगों को चाय पानी उपलब्ध कराया जाए ,ताकि इनमें उमंग बना रहे ।