
पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ में महिला पर्यवेक्षिका शीला कुमारी ने सेक्टर पाँच की बैठक की।जिसमें भोरहाॅ, कोन्ध तथा महम्मदपुर पंचायत के दर्जनों सेविकाओं ने भाग लिया।मौके पर उपस्थित सेविकाओं को पर्यवेक्षिका ने बताया कि कन्या उत्थान के फार्म को अब ऑनलाइन भरना है।इसके लिए आवश्यक दास्तवेज जैसे कन्या का जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावक का आधार ,माता का खाता संख्या आदि की सहायता से फार्म भरना है।इसके आलावे मातृत्व वंदन योजना, ओटीपी के जरिये टीएचआर वितरण आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।मौके पर राजकुमारी देवी, राजकुमारी, लालती कुमारी, मंजू कुमारी, चिंता देवी,सुप्रिया गुप्ता,पुष्पा देवी,बिभा देवी,बबिता देवी,ममता कुमारी,निर्मला कुमारी सहित दर्जनों सेविका उपस्थित थे ।




Recent Comments