मशरक (सारण)। शराबबंदी को सख्ती से लागू करने को लेकर राज्य सरकार ने पूरे बिहार में 27 जिलों में 36 नये उत्पाद थाने खोलने का आदेश जारी किया जिसमें सारण में मशरक और सोनपुर शामिल हैं। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इससे जुड़ा गजट जारी कर दिया। विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 44 उत्पाद थाने कार्यरत हैं अब 36 नये उत्पाद थानों की स्वीकृति के बाद इनकी संख्या 80 हो जाएंगी।आपको बता दें मध निषेध नीति के तहत सारण जिले में उत्पाद के थानों की संख्या में इजाफा करते हुए मशरक और सोनपुर में स्वीकृति प्रदान की गई है।सरकार ने वैसे इलाकों को खासतौर से चुना गया है जहा अवैध शराब से जुड़ी गतिविधि काफी होती है या शराब बंदी काननू के उल्लघंन से जुड़ी शिकायतें अक्सर आती रहती है।इसको लेकर मशरक में उत्पाद विभाग का थाना खुलेगा। इसमें कहां गया है कि जिस क्षेत्र में उत्पाद पदाधिकारी को धारा -73 के अंतर्गत बिना वारंट की तलाशी की शक्ति प्रदान की गई है,वे क्षेत्र थाना समझें जाएंगे।इन थाना क्षेत्रों में एफ आई आर दर्ज करने से लेकर अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।