संवाददाता
एकमा/सारण। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसका संचालन केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार ने किया। इस शिविर में कुल 30 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।
इस बंध्याकरण ऑपरेशन के सफल संचालन में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजन कुमार, डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ सिंपी, डॉ. आलोक सिन्हा, पप्पू सिंह के अलावा एएनएम क्रमशः संगीता कुमारी, मुंगो कुमारी, निर्मला कुमारी, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
डॉ. अमित कुमार तिवारी ने बताया कि बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सभी को जरूरी दवाएं भी दी गई हैं। रहने व खाने से संबंधित जरूरी परामर्श भी दिया गया है।
अगला बंध्याकरण ऑपरेशन सीएचसी एकमा में सोमवार को होगा।




Recent Comments