गुलाम सरवर साहब की यौमे पैदाईस के मौके पर उर्दू दिवस मना
छपरा (सारण)अवामी उर्दू निफ़ाज़ कमिटी सारण जिला अध्यक्ष फैसल अनवर की अध्यक्षता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, उर्दू आंदोलन के नायक, प्रखर वक्ता, लेखक व उर्दू भाषा व जबान को एक नया आयाम देने वाले अल्हाज़ गुलाम सरवर साहब की यौमे पैदाईस के मौके पर उर्दू दिवस छपरा के महमूद चौक पर स्थित सैय्यद महमूद उर्दू गर्ल्स स्कूल के प्रांगण में मनाया गया। जिसमें उर्दू जबान सीखने व उर्दू जबान की को जिंदा रहने की दरख़्वास्त की गई । इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल मो० इसहाक खान, काज़िम रजा रिज़वी,समाजसेवी नबी अहमद, समाजसेवी रमीज़ राजा, समाजसेवी तारिक़ अनवर,डॉ० बिल्किश जहाँ (महिला चिकित्सक), विनय सिंह, मो०आशिक़, ताशफ्फी साहब, डॉ० आशा श्रीवास्तव,ज़री सुल्ताना,सैय्यद जाफर इमाम,आमना खातून, अब्दुल रशीद, ज़री अहसन आदि व स्कूल के सैकड़ों तालिब इल्म मौजूद थें ।