
संवाद सूत्र-कुंज बिहारी शास्त्री/भागलपुर : नवगछिया प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा के गरैया ग्राम में श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ सह राम कथा का आयोजन पूज्यपाद स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गई है।दिनांक 03 मार्च से 07 मार्च 2020 तक यज्ञ चलेगा।
कलश शोभायात्रा में लगभग 1800 कन्याओं ने कलश शिरोधार्य कर नगर भ्रमण किया।बैड की धुन पर दिन भर जय श्री राम, जय श्री कृष्ण की जय घोष से समस्त ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक जय गान गूंजता रहा।
इस अवसर पर रथ पर सवार बाबा दर्शनार्थी को दर्शन दिए।प्रकाण्ड पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया।।
वहीं कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव एवम पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशू भागलपुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथि के रूप में डॉ महावीर साह ,शिया शरण पोद्दार , शिव शंकर ठाकुर , डॉ दीपक कुमार आदि मौजूद थे।।।।




Recent Comments