दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया। मुफस्सिल थाना के पोखरभिंडा गांव में 20 अपै्रल को हुए मारपीट के मामले में घायल लालबाबू राम का नगर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया फर्दबयान मुफस्सिल थाना पहुंचने में चार माह का समय लग गया है। इस मामले में लालबाबू राम की शिकायत पर घटना के चार माह बाद उसके गांव के छोटेलाल राम, वीरझन राम, सुदर्शन राम, रामबाबू राम, मुन्ना राम को नामजद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एफआईआर में लालबाबू राम ने बताया है कि नामजद आरोपी उसके दरवाजे पर पूर्व के विवाद को लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करने लगे। जब गाजी-गलौज करने से मना किया गया तो लाठी व चाकू से हमला बोल लालबाबू राम को घायल कर दिया गया। हल्ला सुन लालबाबू की पत्नी मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। विदित हो कि 20 अप्रैल को यह घटना घटी थी। जख्मी स्थिति में लालबाबू राम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां दारोगा मो. आबिद हुसैन ने लालबाबू राम का फर्दबयान दर्ज किया था। फर्दबयान जाने में लेट हुआ या केस दर्ज करने में इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।




Recent Comments