दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। मैनाटांड़ में सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार साठी के भभटा गांव निवासी अनिल कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मुखिया की सूचना पर पहुंचे अनिल के परिजनों ने मैनाटांड़ पीएचसी से रेफर होने के बाद अनिल को बेतिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद अनिल के पिता दिनेश महतो ने बताया कि सुबह ढाई बजे के करीब अनिल घर से मोटरसाइकिल ले परिजनों को बिना बताए कही निकल गया। एक घंटे बाद मैनाटांड़ के मुखिया ने घर पर फोन कर बताया कि अनिल रोड पर घायल होकर गिरा हुआ है। उसे लेकर वे लोग पीएचसी जा रहे है। सूचना मिलते ही परिजन मैनाटांड़ के लिए निकल गए। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि अनिल कुमार की स्थिति गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। तब परिजन उसे लेकर बेतिया चले आए।