खेसारी समर्थकों ने पाटलिपुत्रा जा रही सवारी गाड़ी पर किया पथराव, यात्री सहमे
दैनिक खोज खबर, एकमा
बिहार बन्द करा रहे समर्थकों ने गोरखपुर से चलकर पाटलिपुत्रा जा रही सवारी गाड़ी पर पथराव किया है। 55008 सवारी गाड़ी जब एकमा स्टेशन से चलकर दाउदपुर पहुँचने वाली थी तभी जैतपुर रेलवे क्रासिंग के निकट सवारी गाड़ी का किसी ने चेनपुलिंग कर दिया। चेनपुलिंग के कारण सवारी गाड़ी के जैतपुर के निकट रुकते ही एकमा छपरा एनएच जाम कर रहे लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

इस सवारी गाड़ी में ही सफर कर रहे एकमा के रवि सिंह ने बताया कि मैं इयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था तभी लोगों के चीखने किआ आवाज आई। रवि ने बताया कि कई युवक ट्रेन पर पथराव कर रहे थे।

हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए सवारी गाड़ी के ड्राइवर ने शीघ्र ही गाड़ी को प्रस्थान करा दिया। इस दौरान जीआरपी या आरपीएफ के जवान कही नही दिखे।
आपको बता दे कि वैशाली में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव पर हुवे हमले के बाद उनके समर्थकों द्वारा बिहार बन्द का आह्वाहन किया गया था।