बेतिया महारानी जानकी कुअर अस्पताल में रुपया ठगी का मामला प्रकाश में आया
=================================
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार☞ नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के निवासी अरमान अंसारी से दो हजार रुपये की राशि ठग लि गई।
अरमान अंसारी ने बताया कि मैं बेतिया महारानी जानकी कुअर अस्पताल के स्त्री प्रसव विभाग में अपने परिवार के साथ बच्चे की पैदाइशी के लिए आया था, तभी एक औरत आई जो अपने को अस्पताल का नर्स बता रही थी और बोली की आप यही बैठीए मैं आपके परिवार का इलाज करवा दे रही हूँ और हमसे दो हजार रूपया लेकर रफू चक्कर हो गयी।
अरमान अंसारी ने बताया की मैं एक समान्य परिवार का हूँ और ऐसी ठगी से काफी दुखी हूँ। मैं नही जानता था की बेतिया अस्पताल में ऐसी ठगी होती है। सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिये ताकि कोई दूसरा गरीब ऐसा ठगी का शिकार न हो।




Recent Comments