बेतिया:-शहीद दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा किया गया श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन 


✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार :-आज दिनांक 23 मार्च 2017 को शहीद दिवस पर राष्ट्रीय आज़ाद मंच बेतिया द्वारा श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया गया। मार्च का नेतृत्व मोहित गिरी ने किया। यह मार्च स्थानीय शहीद स्मारक से निकल कर लाल बाज़ार होते हुये शहर के विभिन्य चौक चौराहो से गुजरते हुये पुनः शहीद पार्क पहुँचा। जहाँ मार्च सभा मे तब्दील हो गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला सचिव नितेश कुमार सिह ने कहा की शहीद भगत सिंह,शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर ने भारत की आजादी,कल्याण और प्रगति के लिए लड़े और अपने प्राणों की बलि दे दी,इन बीर सपूतो का साहसिक कार्य आज के युवाओ के लिये एक प्रेरणास्रोत का कार्य कर रहा है।

वही कार्यक्रम मंत्री अभिषेक गुप्ता,उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,दीपक आर्य,अनुतोष राय इत्यादि ने कहा की इनकी शहादत ने देश के नौजवानो मे आज़ादी के लिए अभूतपूर्व जागृति का शंखनाद किया और इन्होंने  आजादी के लिए जन जन मे जो जागृति का संयार किया वो इतिहास मे अविस्मरणीय है आज जरूरत है हम युवाओ को इनसे प्रेणा लेने की। मौके पर संदीप कुमार, नीतीश तिवारी, विकाश, सर्वेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें॥