राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया (बेतिया) शिक्षिका का पुत्र मैट्रिक में हुआ अव्वल ।बिहार बोर्ड परीक्षा में थाना क्षेत्र के रूलही गांव निवासी मुक्ति नाथ सिंह जो चीनी मिल में काम करते हैं तथा शिक्षिका रेनू कुमारी का तीसरा पुत्र प्रियांशु कुमार राज ने 466 अंक प्राप्त कर अपने गांव अपने माता पिता गुरुजनों और मझौलिया का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता का श्रेय प्रियांशु कुमार राज ने गुरुजनों दादाजी और माता पिता को दिया है ।बताते चलें कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में उसने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी उसके बाद बेतिया में केआर हाई स्कूल में नाम लिखवाया ।इस परीक्षा में उसने अपने स्कूल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किया है उसने गणित में 99 विज्ञान में 92 तथा समाज अध्ययन में 94 अंक प्राप्त किया है एवं आगे चलकर आईआईटी करके प्रशासनिक अफसर बनना चाहता है ।बताते चलें कि राज्य के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान सुपर थर्टी में भी उसका चयन हो गया है उसकी सफलता से उसके परिवार सहित गांव में भी हर्ष व्याप्त है ।