राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : थाना क्षेत्र के सेमरा,चनायनबांध सहित विभिन्न जगहों पर कई थानों की पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया,जिसमें कई शराब कारोबारी, देशी चुलाई शराब शराब बनाने वाला उपकरण सहित देशी शराब बनाने वाला माठ को नष्ट किया गया।थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियो में मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा,चनायनबांध सहित विभिन्न जगहों पर कई थानों की पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया।जिसमें कई शराब कारोबारी, देशी चुलाई शराब बनाने वाला उपकरण,सहित देशी शराब बनाने वाला माठ को नष्ट किया गया। चनायंबन्ध के मुसमात फूलमती देवी एवं रंजू देवी सेमरा घाट हरिजन टोली से पुष्पा देवी भोगाडी से तारा देवी को शराब के साथ गिरफ्तार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है । वही दो हजार लीटर शराब बरामद कर नष्ट किया गया । इस दौरान शराब बनाने का उपकरण तसला, गैलन,गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि जप्त किया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि इस छापामारी में उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ दारोगा सुनील कुमार सिंह जमादार पंकज कुमार सिंह आदि शामिल थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिनों से अवैध शराब के कारोबारियो के विरुद्ध छापामारी जारी है ।बताते चले कि इस छापामारी से थाना क्षेत्र के अवैध शराब के कारोबारियो ,पियक्कड़ों और सफेद पोसो में हड़कंप सा मच गया है ।इस छापेमारी दाल में तीनो इंस्पेक्टर, मुफ्फसिल थाना,जगदीशपुर थाना,श्रीसिया ओपी,बनुछापर ओपी,महिला थाना समेत उत्पाद विभाग के पुलिस दाल सामिल था।।