राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : बरवा सेमरा घाट पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बघमरपुर गांव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आयोजित कार्यक्रम में एक किसान पिछले वर्ष के गन्ना पेराई के दौरान मझौलिया चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान नहीं करने को लेकर सरिस्वा बाजार निवासी किसान संजय कुमार सोनी बैनर पोस्टर गले में लटका कर मुख्यमंत्री से आत्महत्या करने की इजाजत मांग रहा है बताते चलें कि मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम शुरू होने में मात्र आधा घंटा ही शेष रह गया है लेकिन उक्त किसान गन्ना मूल्य भुगतान में देरी बढ़ती हुई महंगाई नल जल योजना में लूट हसोट इंदिरा आवास योजना में अनियमितता तथा शौचालय निर्माण योजना में अवैध वसूली को लेकर उक्त किसान द्वारा यह कदम उठाया गया है उसकी मांग है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों की मांग पर गौर करते हुए अभिलंब आवश्यक कदम उठाए में और किसानों को लाभान्वित करें तथा भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसे





Recent Comments