सौ कार्टून जब्त शराब मामले में चालक तथा धंधेबाज को भेजा गया जेल

पानापुर( सारण)बुधवार की रात थानाक्षेत्र के फकुली से शराब लदे जब्त ट्रक मामले में ट्रक चालक तथा धंधेबाज को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि जब्त ट्रक से सौ कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है ।इस मामले में ट्रक चालक मध्य प्रदेश के बरवानी जिले के संधियाँ गाँव निवासी सीराज खान तथा धंधेबाज फकुली निवासी प्रमोद कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।बता दे कि बुधवार की रात स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर तरैया पानापुर मार्ग के फकुली से अंग्रेजी शराब लदा एक ट्रक जिसका न0 एम एच40एन3850 जब्त किया था।जिसपर सौ कार्टून करीब नौ सौ लीटर अंग्रेजी शराब था।घटनास्थल से भाग रहे ड्राईवर तथा धंधेबाज को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था।