राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।स्थानीय बाजार के पानी टंकी के समीप अज्ञात चोरों द्वारा चकमा देकर 27 हजार समेत गैलेक्सी कंपनी का मोबाइल दिनदहाड़े चोरी करने के मामला प्रकाश में आया है।इसको लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है। बताते हैं कि नौतन खुर्द पंचायत के मरचइया गांव निवासी सरपंच के भतीजा पीर मोहम्मद अंसारी ने थाना में आवेदन देकर लिखा है कि मेरे पिता शमसुद्दीन मियां पंजाब नेशनल बैंक मझौलिया से 11 मई को 27 हजार निकालकर मुझे घर ले जाने के लिए दिए मैं पैदल जा रहा था तभी पानी टंकी के समीप बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चकमा देकर मेरी जेब से सैमसंग गैलेक्सी j2 2018 का मोबाइल छीन लिया गया है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।