राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया: कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ होकर संकल्पित भावना से पार्टी हित में काम करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए उक्त बातें राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उल्लाह ने कहीं बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए प्रखंड के सेनवरिया पंचायत में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष जटाशंकर पांडे को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए करते हुए गोपनीयता का शपथ दिलाई श्री पांडे ने सदर विधायक मदन मोहन तिवारी एवं जिला के वरीय कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं निस्वार्थ भावना से पार्टी हित में कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस के नेता सुभाष कुमार सिंह प्यारेलाल सहनी अवध सहनी जितेंद्र चौबे मनोज साहनी गजेंद्र यादव नरेश बैठा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.