पत्रकार संगठन एनयूजे(आई) के निःशुल्क प्याउ स्टॉल का सारण एसपी ने किया

उद्धाटन▶️छपरा : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के तत्वधान में शहर के नगरपालिका चौक पर शुद्ध निशुल्क प्याउ स्टाल लगाया गया। प्याउ स्टॉल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्याउ का उद्घाटन करते हुए श्री राय ने कहा की पत्रकार यूनियन nuj(i) के तरफ से यह बहुत ही प्रशांगिक कार्य है।मेला में घूमने आए श्रद्धालुओं को शहर के मुख्य स्थली पर जल का सुबिधा मिलना बहुत ही सराहनीय है। मेला घूमने आए आगंतुकों के लिए यह स्टॉल प्यास बुझाने के लिए जनउपयोगी साबित होगा ।

वही अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह ने कहा की मेला दर्शनार्थियों के सेवा में यह तीसरा वर्ष है और आगे भी सेवा करने का प्रयास जारी रहेगा।

वही महासचिव राकेश सिंह ने कहा कि मेला में दर्शनार्थियों के लिए शुद्ध पेय जल मिलना एक बड़ी समस्या थी जिसको ध्यान में रखते हुए इस तरह के स्टॉल लगाया गया। बताते चले कि पत्रकारों के अन्तराष्ट्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार शहर के हृदय स्थली नगर पालिका चौक पर शुद्ध निःशुल्क प्याउ का स्टॉल लगाया जाता हैं।

उद्घाटन मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मनोरंजन पाठक, धनंजय सिंह तोमर, धनंजय कुमार गोलू,विपिन मिश्रा ,कबीर के साथ संग़ठन के पदाधिकारी राजीव रंजन, पंकज कुमार डॉ सुनील कुमार,शकील अहमद, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे ।