राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट : –
बेतिया : जाली नोट के कारोबारी बैरिया थाना क्षेत्र के मझरिया कॉलोनी निवासी दिलीप साहनी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में छापेमारी कर कल लगभग 24000 भारतीय जाली नोट के साथ दिलीप साहनी को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें 10000 रुपया का जाली नोट बरामद हुए थे ।इसके साथ ही पुलिस ने एक स्कूटी व एक मोबाइल भी जप्त किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद जाली नोट 200 के 50 नोट है छापेमारी में दिलीप का एक साथी मौके का फायदा उठाते हुए सेंट्रो कार से भागने में सफल रहा था ।





Recent Comments