
मझनपुरा ढ़ाला के पास दो कार से 390 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त,शराब तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
मांझी (सारण):सोमवार को अहले सुबह मांझी थाना पुलिस ने खदेड़ कर मझनपुरा ढाला के पास से दो कार से 390 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया। वहीं दोनो कार के चालक व एक मोटरसाइकिल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त शराब कार की डिकी में छुपा कर उतर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग लगी थी। इस बीच अन्य वाहनों के साथ कार को भी चेकिंग के लिए रोका गया पुलिस को गाड़ी रोकता देख कार के चालक ने गाड़ी को तेजी से छपरा की तरफ ले भागा। तेजी से कार को भागता देख मांझी पुलिस ने शक के आधार पर पीछा करते हुए मझनपुरा ढाला के पास कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी सहित चालक को धर दबोचा। उसके बाद दोनों कार को जब्त कर थाने लाया गया। मांझी पुलिस ने बताया कि कार से जप्त शराब लाखों रूपये का है।
पूछताछ उन लोगो ने बताया कि शराब को उत्तप्रदेश से लोड कर के बिहार के पटना ले जाया जा रहा था। पुलिस शराब के तस्करी के मामले में धीरज कुमार सदर थाना वैशाली तथा प्रभात रंजन राज कुमार व कर्ण कुमार कंकड़बाग पटना निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शराब के साथ कार को जप्त करने वालों में मांझी के प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय तथा शिव शंकर दुबे, गिरिजेश कुमार, अमरेश कुमार, मुख्य रूप से शामिल थे।




Recent Comments