राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
लालसरैया ग्यारहवीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक माधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निर्देशक प्रसार शिक्षा डॉक्टर एस एस कुंडू ने किया। जिसमें दसवीं वैज्ञानिक सलाहकारों की बैठक में लिए गए निर्णय एवं उपलब्धियों पर बिंदुसार विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा की किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गन्ना के अंतरवर्ती खेती मिर्चा धान दोन सुगंधित आनंदी धान आदि की खेती करने के लिए सलाह दिया उन्होंने कहा कि माधोपुर विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से अपील करते उन्होंने कहा कि किसानों की फसल संबंधी उत्पादन की समस्या को जैविक एवं परंपरागत तरीके से अनुसंधान करने के लिए गुर सिखाया। उन्होंने कहा कि जिला के मशहूर आम प्रभेद जर्दा हल्दी के प्रभेद राजेंद्र सोनिया एवं राजेंद्र सोनाली की उपलब्धता एवं बिक्री हेतु सहायक निर्देशक के उधान के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने मशरूम के बीज को माधोपुर विज्ञान केंद्र को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। वही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डॉ बृजेश शाही ने मृदा स्वास्थ्य प्रशिक्षण फौली आर्मी वर्म कीट जागरूकता के लिए कार्यक्रम को आयोजित करने पर बल दिया। इस मौके पर डॉक्टर टीपी महतो डॉक्टर कुमारी सुनीता इंजीनियर रेयाज अहमद डॉ डीके तिवारी सुशील कुमार जायसवाल किसान श्री परशुराम सिंह राघव शरण प्रसाद गीता ठाकुर समेत आदि उपस्थित थे।




Recent Comments