18 नामजद, दो गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर /सिवान ;
सिसवन (सिवान) :
चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर मठिया गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में
दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 18 लोगों को आरोपित किया गया है। एक पक्ष के गोविंद पुरी ने आवेदन में शिवजी भारती, ठाकुर भारती, कन्हैया भारती, संजय भारती, पिंटू भारती, नरेंद्र भारती, चंद्रशेखर भारती, भीम भारती, बजरंग भारती, मंटू भारती को आरोपित किया है वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर भारती ने अर्जुन गिरि, गोविंद पुरी, सुग्रीव पुरी, अशोक गिरि, मुनीब पुरी, सुधीर गिरि, नीतू देवी, गुड़िया देवी को आरोपित किया है।




Recent Comments