राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रसव कक्ष की एएनएम को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
केयर इंडिया की प्रशिक्षिका स्टेफनी ने प्रसव कक्ष की एएनएम को आटोक्लेव,प्रसव कक्ष में उपयोग होने वाले छह ट्रे जैसे डिलीवरी ट्रे,एपीसीओटोमी,ट्रे,आईयूसीडी ट्रे,पीपीआईयूसीडी ट्रे,बेबी ट्रे,मेडिसिन ट्रे,के साथ साथ हाथ धोने के छह स्टेप तथा प्रसव कक्ष की साफ सफाई के लिए ब्लीचिंग घोल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रसव कक्ष में सभी औजारों का उपयोग,प्रसव के दौरान दी जाने वाली दवाओं,प्रसव के तृतीय अवस्था का सक्रिय प्रबंधन,मातृ जटिलता की पहचान एवं उसका प्रबंधन,जिसमे पीपीएच,एक्लेम्पसिया व एपीएच तथा शिशु की जटिलताएँ एवं उसका प्रबंधन जिसमे बर्थ एक्सफीसिया,ह्यपोथेरमिया तथा कमजोर नवजात शिशु की पहचान के बारे में भी जानकारी दी गयी।
मौके पर बीएचएम कुमार विशाल,केयर इंडिया की बीएम नीतू कुमारी,प्रसव कक्ष की एएनएम सुनीता कुमारी,नीतू कुमारी,रंजना कुमारी आदि उपस्तिथ थी।