छपरा । भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वारियर्स को वितरण हेतु रेडी टू ड्रिंक उपलब्ध कराया। वुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिक हर किशोर राय को रेडी टू ड्रिंक और चॉकलेट उपलब्ध कराया और कहा कि जो पुलिस कर्मी इस लॉक डाउन अवधि में कोरोना योद्धा के तौर पर जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं, उनके लिए समाज का भी फर्ज बनता है कि उनके सम्मान और सेहत का ख्याल रखे।इसी उद्देश्य को लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के लिए रेडी टू ड्रिंक और चॉकलेट उपलब्ध कराया गया है।इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी थे।