दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। नगर के सुप्रिया रोड में शिक्षक मनीष यादव के बाइक की डिक्की से 65 हजार रूपया उड़ाकर भाग रहे कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अपराधियों में से एक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी कटिहार के कोढ़ा थाना के नया टोला जुराबगंज निवासी अरूण कुमार तथा शत्रुध्न कुमार यादव को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि दो अपराधियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इनके पास से कई अवैध सामान बरामद हुए है। फरार अपराधी परदेशिया की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मनीष यादव बैंक से पैसा निकालकर बाइक के डिक्की में रख सुप्रिया सिनेमा रोड में किसी दुकान पर गए। तभी कोढ़ा गिरोह के सदस्य वहां पहुंचे और डिक्की को खोलकर उसमें रखा पैसा उड़ा लिया। पैसा उड़ाते वक्त गिरोह के सदस्यों पर मनीष की नजर पड़ गयी। मनीष के हल्ला करने पर आस पड़ोस के लोगों ने भाग रहे अपराधी अरूण कुमार व शत्रुध्न कुमार यादव को खदेड़ कर बाइक समेत पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने दोनों अपराधियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नगर पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और लोगों के चंगुल से छुड़ाकर घायल अपराधियों को अस्पताल पहुंचाया।




Recent Comments