राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।अनीमिया मुक्त अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।केयर इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षके सह केयर इंडिया की प्रखंड प्रबंधक नीतू कुमारी ने बताया कि अनीमिया से मुक्ति के लिए आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए।इस दौरान उन्होंने बताया कि एनीमिया की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा आयरन एवम फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम के तहत आयरन की नीली गोली सभी सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक बुधवार कक्षा 6 से 12 तक के सभी किशोर किशोरियों को मुफ्त में खिलायी जा रही है।इसके साथ ही विधालय नही जाने वाली 10 से 19 वर्ष की किशोरियों एवं उसी उम्र की विवाहित किशोरियां जो गर्भवती नही है उन्हें भी आयरन फॉलिक एसिड की नीली गोली गाँव की आंगनबाड़ी पर प्रत्येक बुधवार को खिलाई जा रही है।वही सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थय केंद्रों पर भी यह गोली प्रतिदिन निःशुल्क दी जाती है।प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर रोल प्ले भी किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में केयर इंडिया के आदित्य स्वरूप,आशा फैसिलिटेटर साजदा शबनम सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्तिथ थी।