राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया अंचल कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों का नकल लेने के लिए अभ्यर्थी 4 माह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं परंतु उनका नकल नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की उपभोक्ताओं में नवल किशोर पांडे जनार्दन प्रसाद कुशवाहा बैजनाथ प्रसाद कामेश्वर सिंह जितेंद्र सिंह गिरजा यादव सतनारायण ठाकुर आदि लोगों ने बताया कि पिछले 4 माह से हम लोग नकल के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं कभी कर्मचारी मिलते हैं तो साहब नहीं जब साहब मिलते हैं तो कर्मचारी नहीं हम लोगों की स्थिति सांप छछूंदर की तरह हो गई है आखिर जाएं तो जाएं कहां अंचलाधिकारी से जब शिकायत किया गया तो उनका कहना है कि नाजिर का प्रभार अभी पूरा नहीं हो पाया है प्रभार पूरा होते ही समस्याओं का निराकरण अविलंब कर दिया जाएगा इधर भू स्वामियों का कहना है कि हम लोगों के क्षेत्र में विवाद की समस्या चरम पर है कागजातों के अभाव में मारपीट व मुकदमा हो जा रहा है अतः कागजातों का नकल अति आवश्यक है देर होने पर कोर्ट कचहरी तथा ग्रामीण पंचों के बीच समस्या जस की तस बनी रही है दूसरी तरफ मारपीट होने के कारण पुलिस का भी सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में अंचलाधिकारी जौवाड आलम का कहना है कि अंचल नजीर का प्रभाव लेनदेन की कार्रवाई तेज कर दी गई है बहुत जल्द प्रभार का लेन-देन हो जाएगा और किसानों की समस्याएं समाप्त हो जाएगी