पटना: इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्रों के परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। पंजीकृत छात्र आगामी 24 अगस्त तक परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। संबंधित संस्थान के प्राचार्य समिति के वेबसाइट से छात्रों के रजिस्ट्रेशन स्लीप की मूल प्रति तथा परीक्षा फार्म की प्रिंटआउट हार्ड कॉपी डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। छात्र परीक्षा फार्म की दो प्रति को रजिस्ट्रेशन स्लीप के अनुसार भर कर दोनों प्रति अपने स्कूल व कॉलेज में जमा करेंगे। संबंधित स्कूल व कॉलेज के प्रधान उक्त आवेदन की एक कॉपी पर अपना हस्ताक्षर, मोहर एवं तिथि दर्ज कर उसे छात्र को लौटा देंगे। जो छात्र के पास साक्ष्य के रूप में रहेगा। ऑनलाइन छात्रों का परीक्षा फाॅर्म भरने के साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे।*