दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

देशी कट्टा के साथ तीन शराब कारोबारी पकडाया ।
बैरिया ।यूपी से शराब की खेप की डिलीवरी करने पहुँचे तीन अपराधियों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है ।इसके पास से 315बोर का देशी कट्टा व दो गोली बरामद किया गया है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि एक हुन्डई कार व मोबाइल भी जब्त की गई है ।गिरफ्तार अपराधी नीरज उर्फ़ नमन राज ,मनीष कुमार व मनोहर प्रसाद हाट सरैया के रहने वाले है ।वही मास्टर माइंड हाट सरैया निवासी नंदलाल यादव अपने एक साथी के साथ गन्ने की फसल की आड़ मे भागने मे सफल हो गया ।घटना बुधवार की शाम की है ।डुमरिया बांध के पास पुलिस छापेमारी कर कार मे बैठे तीन अपराधियों को दबोचा ।बताया जाता है कि तीनो अपराधी नंदलाल यादव के साथ गंडक के कोईरपट्टी घाट पहुँचे थे ।जहाँ से ये सभी यूपी से आने वाले शराब की भारी मात्रा के खेप को डिलेवरी होनी थी ।थानाध्यक्ष ने बताया कि नंदलाल व उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।ये सभी शराब के कारोबारी है ।पुलिस ने बताया कि कि नीरज उर्फ़ नमन राज के पास से देशी कट्टा व गोली पकडा गया है ।वही एक गोली कार के सीट के नीचे से बरामद किया गया है ।पुलिस ने बताया कि यह शराब कारोबारी गैंग गंडक घाटो से यूपी क्षेत्रों से शराब लाकर इधर सप्लाई करते है ।इधर पुलिस ने गंडक घाटो पर चौकसी बढा दिया है ।ताकि गंडक से आने जाने वाले पर नजर रखी जा सके ।