अभय कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया :- चनपटिया प्रखंड के 17 पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है । जानकारी देते हुए पैक्स निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि छह पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।जबकि एक पैक्स का चुनाव एक साल बाद होना है।उन्होंने बताया कि इन 17 पंचायतों में कुल 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमे 51 अध्यक्ष के प्रत्याशी मैदान में है। वही चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र के आसपास 200 गज की दूरी पर धारा 144 लगा रहेगा।कही से भी किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले बक्से नही जाएंगे।





Recent Comments