दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बुधवार की सुबह बेतिया जा रही जय माता दी BR06PE 9251 ने थ्रेसरी चौक पर सड़क के किनारे खड़े बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे उस पर सवार तीन व्यक्तियों में से उपेंद्र यादव पिता सोनालाल यादव की मौत घटनास्थल पर हो गई।। तथा उस पर सवार शंभू यादव और उनके पुत्र कृष्णा यादव काफी घायल हो गए। ठोकर मार कर बस चालक भागने में सफल रहा। उस बस में सवार यात्री आनंन फानन में बस से उतर कर इधर उधर भाग खड़े हुए। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था थरेसरी चौक पहुंचने पर सड़क के किनारे बाइक सवार को रौद डाला आसपास के ग्रामीण जब तक पहुंचे तब तक चालक व खलासी भागने में सफल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने घायल शंभू यादव और उनके पुत्र कृष्णा यादव को चिंता जनक स्थिति में सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया। इधर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बस का सीसा तोड़ दिया ग्रामीणों में खास आक्रोश देखा जा रहा था।इस घटना उपरांत सड़क पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई asi पंकज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगो को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इस घटना की खबर मृतकों के गांव शेखमझरिया में पहुंचते ही कोहराम सा मच गया। मृतक के घर में चीख पुकार मच गई परिजन और गांव वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया जाता है कि बाइक सवार तीनो आदमी मझौलिया जा रहे थे। थ्रेसरी चौक पर सड़क पार करने के लिए रूके थे इस बीच जय माता दी बस ने पीछे से ठोकर मार दी तथा काफी दूर घसीट डाला। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।