बेतिया – बगहा :- होमियो कैसर सेवा हॉस्पिटल बगहा प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 120वीं जयंती के अवसर पर दीप प्रवज्जलित एवं माल्यार्पण किया गया
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा:-प.च बगहा अनुमंडल दो के होमियो कैसर सेवा हॉस्पिटल बगहा के चिकित्सक डॉ० पदमभानु सिंह ने कहा आज 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस के 120वीं जयंती के अवसर पर दीप प्रवज्जलित एवं माल्यार्पण किया। सुभाष चन्द्र बोस ने देश के प्रति समर्पण एवं सेवा को मनुष्य अपने जीवन मे उतार कर देश सेवा के लिए अग्रसर होने चाहिए, इसी देश सेवा से प्रेरित होकर मानवीय मूल्यों के उत्थान हेतु लोगों को संबोधित किया गया । इस जयंती के उपलक्ष्य में होमियो कैंसर सेवा हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित चिकित्सक शिविर में लगभग दो सौ लोगों के बीच नि:शुल्क शीत ऋतु के दुष्प्रभाव को कम करने हेतु होमियोपैथिक दवा पसोरिनुम 200 शक्ति की एक खुराक पिलाई गई। इस मौके पर वन विकास भारती के सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती पर माल्यार्पण, दिप प्रवज्जलित एवं मरीजों को स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर डॉ० भानु प्रताप सिंह, डॉ० हरिओम सिंह,अरविन्द कुमार सिंह(अधिवक्ता),स्वास्थकर्मी मनोज कुमार गुप्ता,सरोज मिश्रा,राजकुमार, सिंहासन चौधरी, एवं तीन सौ मरीजों की उपस्थित द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।




Recent Comments