मढ़ौरा(सारण). गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा बावन गाव में एक नव विवाहिता की जहर देकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर मृतिका के मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर अपनी बेटी का ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाई है.दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गरखा थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी शंभु राय की पत्नीललिता देवी ने अपनी बेटी सुमांती कुमारी की शादी 4 महीने पूर्व गौरा ओपी क्षेत्र कर गौरा बावन गांव निवासी कृष्ना राय के पुत्र विकास राय से दहेज देकर किया गया था।लेकिन शादी के बाद दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था और शुक्रवार को जहर देकर हत्या कर दी गई.मायके वाले का कहना है कि सुबह में डॉ के यहां ले जाने की सूचना दी गई और हम लोग घर पहुंचे तो बेटी आंगन में मृत परी थी.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. उक्त कांड में मृत्तिका के पति विकास राय, गोतनी रंजू देवी और रिंकू कुमार एवं सास को भी नामजद किया गया है.इस संबंध में पूछे जाने पर गौरा ओपी इंचार्ज ब्रजेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपित घर से फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.