गोपालगंज :एक हीं रात चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव 

गोपालगंज :28/12/17
 जिले के पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरो का आतंक देखने को मिला। एक ही रात में चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रूपए की संपति चोर उड़ा ले गए। एकाएक ठण्ड व कुहासा बढ़ने के साथ हीं चोरो का आतंक भी गढ़ गया। मंगलवार की रात में पंचदेवरी प्रखण्ड के तिवारी टोला निवासी विध्याचंल यादव की मोबाइल इण्टर प्राइजेज दुकान के लोहे के चैनल का ताला तोड़कर चोरो ने दुकान में रखे लैपटाप, इनवटर, बैट्री सहीत हजारों रूपये का इलेक्ट्रानिक समान की चोरी कर ली। वहीं प्रखण्ड के बहेरवां बाजार में सेन्ट्रल बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर काउन्टर में रखे 10 हजार रूपये नगदी की चोरी कर ली। उसके बाद चोरों ने उसी बाजार के वसीम अहमद अंसारी की डीजिटल सेवा केन्द्र दुकान का ताला तोड़कर हजारों रूपये की समान की चोरी कर ली। उसके बाद चोरों ने परसौनी निवासी दिलीप गुप्ता की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर एक सौ से अधिक मोबाईल सहीत लाखों रूपयें की संपति की चोरी कर ली। एक और दुकान की चोरी करने की फिराक में थे कि बाजार में डिप्यूट चौकिदार रघुनन्दन राम व दुकानदार संजय ठाकुर की नींद खूल गई। शोर मचाने के बाद चोर भाग निकले। घटना की सुचना तत्काल पंचदेवरी ओपी को दी। ओपी प्रभारी मतउर राम पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जूट गई है। इधर सभी दुकानदारों के के द्वारा कटेया थाने में अज्ञात चोरां के खिलाफ आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पंचदेवरी ओपी इंचार्ज मतउर राम ने बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।