
बलऊ में ईंट पत्थर से मारकर रिटायर्ड फौजी की हत्या, होली में गमगीन हुआ माहौल
दैनिक खोज खबर, सारण डेस्क
सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बलऊ गांव में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या ईंट पत्थर से मारकर कर दी गयी है। मृतक बलऊ ग्राम निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद के पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बताये गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होली खेलने को ले बच्चों में विवाद हुआ था। बच्चों का ये विवाद बढ़ा तो बच्चे मारपीट करने लगे। बच्चों को आपस मे लड़ता देख राजेन्द्र प्रसाद बीच बचाव करने गए तभी कुछ और लोग वहाँ पहुँच गए और उन लोगों ने राजेंद्र प्रसाद पर ईंट व पत्थर से हमला किया जिससे राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई।

होली के दिन हुवे रिटायर्ड फौजी की हत्या से उत्सवी माहौल मातम में बदल गया। हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।


उधर घटना की जानकारी मिलने के बर्फ महाराजगंज के डीएसपी हरीश शर्मा, एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ नंदकिशोर शाह, महाराजगंज थानाध्यक्ष समेत अन्य जगहों की पुलिस भी गाँव मे कैम्प कर रही है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुवे तीन लोंगो को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
News Input : Vinit Kumar




Recent Comments