बेतिया – बगहा:– छापेमारी में वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा पुलिस जिला में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकरिया थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में छापेमारी कर वारंटी विजय चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी लौकरिया थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट पर यह गिरफ्तारी की गई है।