बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मढ़ौरा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यो की समीक्षात्मक बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मढ़ौरा नपं सभागार में बैठक करते अधिकारी
मढ़ौरा(सारण). बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षात्मक बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया.वुधवार को स्थानीय नपं के सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बैठक में शामिल सारण जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन, मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय अशोक प्रियदर्शी उप निर्वाचन पदाधिकारी सारण रौशन अली,मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सीओ ओमप्रकाश समेत अन्य अधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के समीक्षा के दौरान जरूरी निर्देश देकर कार्य मे तेजी लाने को कहा.

मढ़ौरा में बैठक के उपरांत बाहर निकलते दायीं तरफ मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्री निवास और बायीं तरफ सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन
बैठक के दौरान जिन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई, उसमे निर्वाचन प्रारूप संख्या 06 द्वारा 01जनवरी 20 को 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वालों के नाम नए मतदाता के लिए ज़ोडने, निर्वाचन प्रारूप पत्र 07 द्वारा सूची में शामिल मतदाता का नाम हटाने और प्रारूप संख्या 08 के द्वारा मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण नामों में सुधार की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की जरूरत बताया. वही चुनाव पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर मतदातओं को उक्त कार्यो के लिए जागरुक करने के लिए बिभाग से जुड़े कर्मियों को हिदायत दी गई।मीडिया से मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने कहा कि सारण जिले में जनसंख्या के आंकड़े के अनुसार मतदाताओं की संख्या नहीं है और महिलाओं का भी मतदाता सूची अनुपातिक संख्या में कमी है, जो चिंता का विषय है।आगामी 07 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है।इसके लिए बैठक में अधिकारियों और चुनाव कार्य से जुड़े कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. मढौरा के बैठक के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी ने तरैया विधान सभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड अन्तर्ग सताजोरा के बूथ संख्या 11 और 12 का निरीक्षण कर नए जुड़े मतदातओं से रु ब रु हुए. वहा विद्यालय के बच्चों से भी पठन पाठन के संबंध में पूछताछ किया.

तरैया के सताजोरा में अधिकारी गण
बता दे कि बैैैठक की सूचना पर जिला प्रशासन और स्थानीय अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों में इसकी तैयारी को लेकर काफी मुस्तैदी था।सुबह से ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के स्वागत में नपं भवन परिसर में लाल कार्पेट बिछाये गए थे. वही पुलिस के जवानों ने आते और जाते समय गॉड ऑफ ऑनर की सलामी देकर स्वागत और विदा किया.

इस दौरान सुरक्षा में डीएसपी धीरेंद्र कुमार साह, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय समेत एक दर्जन से अधिक पुलिस बल के जवान सुरक्षा और स्कॉट में लगे थे.




Recent Comments