सारण :बारात में हुए फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज , एक गिरफ्तार
————–_———–
▶दुल्हन के भाई ने दर्ज कराया प्राथमिकी
————————–
▶आरोपित पिता और पुत्र फरार
————————————-

#रिपोर्ट -देवेंद्र कुमार सिंह /रसूलपुर :
रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन गाँव में गुरूवार की संध्या बारात में हुए फायरिंग के मामले में दुल्हन के भाई संजय माँझी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।दर्ज प्राथमिकी में गाँव के हीं दो लोगों को आरोपित किया गया है जिसमें पिता व पुत्र शामिल हैं ।पूलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त होनेवाली दोनाली बंदुक बरामद कर ली है साथ हीं आरोपी पुत्र शंभु माँझी को भी गिरफ्तार कर ली है जबकि लाईसेंस धारी आरोपित पिता योगेन्द्र माँझी पूलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा ।क्या था मामला ।सीवान जिलान्तर्गत जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हजपुरवा गाँव निवासी गुलाब चन्द माँझी के पुत्र सोनेलाल माँझी की बारात रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गाँव निवासी मुन्नीलाल माँझी की पुत्री रूबी कुमारी के यहाँ आई थी ।द्वार पर बारात लगते हीं आरोपित अपनी लाईसेंसी बंदुक से फायरिंग करना शुरू कर दिया दो बार फायरिंग के बाद लड़की पक्ष ने काफी समझाया पर तीसरी बार भी योगेन्द्र माँझी ने फायर किया और दुल्हे के चचेरा भाई को गोली जा लगी और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि एक और चचेरा भाई मोतीलाल माँझी आंशिक रूप से घायल हो गया और देखते हीं देखते खुशियाँ खामोशी में बदल गयी।घटना के बाद गाँव में आक्रोश का माहौल कायम है।
————————————–
👉दुल्हन पक्ष के लोगों ने लगायी थाने में गुहार ।
—————————————-
दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपितों द्वारा दी जा रही धमकी के डर से दुल्हन पक्ष के संजय माँझी, मुन्नीलाल माँझी आदि ने स्थानीय थाने पहुँच गवाहों को डराने धमकाने व जान से मारने के साथ अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगायी है।पूलिस मामले की तहकीकात में जूटी है।
मालूम हो की गोली से घायल दुल्हे के भाई को देख बारातीयों में अफरा तफरी मच गयी थी और बारात बगैर शादी के ही बैरंग लौट गयी।स्थानीय लोगों के लाख समझने के बाद भी बाराती एक भी न सुनी और दुल्हन की हाँथो पर लगी मेंहदी सिर्फ शोभा बनकर रह गयी।