सारण :सेंट्रल पब्लिक स्कूल मे ‘स्वस्थ छपरा’ कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन

छपरा
शहर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल मे आज सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” द्वारा महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ “स्वस्थ छपरा ” के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया ।आज के व्यस्त जीवन शैली मे खानपान और तनावपूर्ण माहौल के कारण किशोरावस्था मे ही युवतियों मे हार्मोनल असंतुलन बहुत आम बात है । कार्यशाला मे डॉक्टर प्रियंका शाही द्वारा सभी किशोरियो को हार्मोनल असंतुलन से सम्बन्धी जानकारी दी गई ।

डॉ शाही ने कहा कि किशोरावस्था बहुत ही नाजुक संक्रमण काल का होता है, जहां बच्चा वयस्कता की दुनिया में कदम रखता है। उस समय बच्चे में कई शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक परिवर्तन हो रहे होते हैं। ये सभी परिवर्तन हार्मोन स्राव के कारण हो रहे होते हैं।इसका उनके मूड और व्यवहार पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।

हार्मोनल असंतुलन का अन्य कारण जंक फूड और तनाव भी है।इस कार्यक्रम को क्रोना रेमेडिज के रंजन श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया । रंजन ने बताया की तकनीकी रुप से सभी बिंदुओं के माध्यम से हमने सरल भाषा मे जानकारी देने की कोशिश की है ।
– सीपीएस




Recent Comments