भीलवाड़ा:दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी समाज प्रदेश बैठक
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 11 जून। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी समाज की वर्तमान सत्र की पहली बैठक प्रदेशअध्यक्ष कैलाश कोठारी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई। भीलवाड़ा की महेश पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी ,उपसभापति देव करण गगगड,पूर्व उपसभापति आर एल नोलखा,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार काल्या,पूर्व प्रेदश अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी,युवा प्रेदश अध्यक्ष सी पी नामधरानी मंचासीन थे।
बैठक में भीलवाड़ा,उदयपुर,डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित उदयपुर जिलाध्यक्ष एस एन माहेश्वरी, महेश शिक्षा सदन के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी,अरबन बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद राय लढ़ा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीनदयाल मारु,नगर अध्यक्ष केदार मल जागेटिया (एडवोकेट) उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री देवेंद्र सोमानी ने किया ।




Recent Comments