राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।। कठिनाइयां प्रतिभा को उभरने से रोक नहीं सकती प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती इस विद्यालय में जो देखने को मिला वह अपने आप में बेजोड़ है इस विद्यालय के बच्चे होनहार और प्रतिभावान है मैं संपूर्ण विद्यालय परिवार को हृदय से नमन करते हुए आशीर्वाद दे रहा हूं वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक के प्रयासों कि मैं तहे दिल से प्रशंसा करते हुए अपने को धन्य भाग्य समझता हूं अभिभावकों से आग्रह है कि प्रधानाध्यापक का सहयोग करें और अपने बच्चों का भविष्य बनावे उक्त बातें शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरी पकड़ी में आयोजित वार्षिकोत्सव और परीक्षाफल प्रकाशन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव नागेंद्र नाथ शर्मा ने कही उन्होंने विद्यालय के वर्ग प्रथम से अष्टम तक के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के मुजीब उल हक शिव शंकर पांडे नवोदय ठाकुर दिलीप वर्मा गणेश राम मुखिया अनिल कुमार बैठा आदि ने विद्यालय के छात्रों के भविष्य उज्जवल होने की कामना की तथा विद्यालय में पठन-पाठन की सराहना की प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के कर्तव्य निष्ठा को सराहनीय बताते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य के निर्माता होते हैं उनके उनके ही हाथों में समाज और देश का भविष्य तैयार होता है वहीं शैक्षणिक सत्र 2018 19 में पहली बार वर्ग 8 के छात्रों को विद्यालय शिक्षक मंजूर आलम के द्वारा सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया यह पुस्तक विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद कुमार शर्मा द्वारा लिखित है जो आज के परिवेश में बच्चों के लिए काफी लाभदायक है विद्यालय श्री का पुरस्कार बाल संसद प्रधानमंत्री वर्ग 8 के छात्र अभय कुमार को दिया गया वहीं विद्यालय में अपने वर्ग में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र वर्ग 8 के अनुज कुमार को पुरस्कृत किया गया विद्यालय के शिक्षक कामेश्वर सिंह को कर्तव्य निष्ठा समय पालन तथा बच्चों के बीच लोकप्रियता होने के कारण सर्वोच्च शिक्षक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मंच का संचालन मुस्कान और नाजिया द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर प्राध्यापक डॉ अरविंद कुमार शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया उपस्थित अभिभावकों में सुदर्शन बैठा इकबाल अहमद खलील अंसारी पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा आदि ने विद्यालय व्यवस्था और पठन-पाठन को काफी सराहनीय बताया तथा इसके लिए उन्होंने प्रधान अध्यापक और शिक्षकों को साधुवाद दिया इसके पहले सोनम अलका अफसाना आदि छात्रों ने हम बार-बार करते हैं अभिनंदन स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रियांशु सोनम प्रीति सुरभि गोलू अमीषा ज्योति अलका नसरीन आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जबरदस्त तालियां बटोरी इस अवसर पर मंजूर आलम कामेश्वर सिंह मनकेश्वर राम प्रगति सिंहा सुनीता जॉर्ज रेनू देवी आदि शिक्षकों की सराहनीय योगदान रहा ।