विभूतिपुर में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तानी पीएम का पुतला
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के भुसवर में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पुलूवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के 45जवानों को बम विस्फोट कर उरा देने के कारण शहीद जवानों के प्रति श्रद्धाजंलि एवं आतंकवाद व पाकिस्तान विरोधी नारे के साथ आतंकवादी का पुतला के साथ आक्रोश पूर्ण जुलुश निकाला गया।जो आगे चलकर सभा में बदल गया।जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष चुन चुन सिंह ने किया।मौके पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शंभू कुमार ने कहा की आतंकवादीयों का यह सबसे बड़ी वारदात है लोकतंत्र में जाति,धर्म के नाम पर राजनीति एवं हिंसा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।समय आ गया है जो हम सिर्फ शोक व्यक्त कर लें पाकिस्तान का नाम लेकर चिल्लाने से कुछ नहीं हो सकता है।सख्त कारबाई की जरूरत है सरकार आतंकवादी से पुछे की वह क्या चाहता है जो भाषा में समझेगा उसी में जवाब देना चाहिए।साथ ही कहा कि आंसू नहीं आक्रोश चाहिए हमें आतंकवादियों का सिर चाहिए।आतंकवादी या पाकिस्तान हमारे देश की शक्ति व धैर्य की अब परीक्षा ना ले।मौके पर लोगों में प्रखंड सचिव शशिकान्त मिन्टु,उपाध्यक्ष लाल। किंग सिंह,राहुल कुमार,निशु कुमार,पुरूषोतम कुमार,टुनटुन सिंह,बिपिन सिंह सहित कई लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।





Recent Comments