राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेख़बरा में बिना रीडिंग किए हुए बिधुत बिल आने से विद्यालय परिवार परेशानी में है।प्रभारी प्रधानाध्यापक शगिर अहमद ने बताया कि बिधुत विभाग द्वारा विद्यालय 2015 में बिजली लगाई गई थी।शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 31,3,2018 को 6469 रुपया का भुगतान किया गया था।लेकिन बिना रीडिंग किए हुए विधुत विभाग 58905 का बिजली बिल भेजा है।जबकि विद्यालय में ना कोई बल्ब जलता है और ना पंखा चलता है तथा मोटर भी मात्र एक दिन चला है लेकिन बिधुत विभाग ने 58905 का बिल भेजा है।इस संदर्भ में विद्यालय के शिक्षक करुणा निधि पाण्डेय ने बिधुत विभाग के जेई से दूरभाष बात किया तो जेई ने बताया कि इस सम्बंध में बिधुत विभाग बेतिया के एसडीओं से सम्पर्क करें।




Recent Comments