बेतिया – नौतन:– पुलिस कर्मी व जनप्रतिनिधियो ने मानव श्रृंखला बना किया अभ्यास 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–  
नौतन — जगदीशपुर ओपी थाना परिसर मे दहेज प्रथा और बाल विवाह को खत्म करने को लेकर  थानाध्यक्ष सुरज कुमार के नेतृत्व  मे एक बैठक आयोजन रविवार किया  गया । बैठक के दौरान जदयू जिला बुद्धिजीवि समाज के उपाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि  21 जनवरी को लगने  मानव श्रृंखला मे सम्मिलित होकर दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी  फैली कुप्रथा को जड खत्म करने का अपील किया। इस मौके पर भीम सेन,जदयू चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला सचिव डाक्टर इफ्तखार अंसारी,वकील मियां,मुखिया बसंत साह सहित पुलिस कर्मी  जनप्रतिनिधि बेतिया-अरेराज रोड मे दो किमी लंबी मानव श्रृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया ।।