रामगढ़वा/रक्सौल (पू.च.) के पैक्स अध्यक्षों ने लिया संकल्प, सुदर्शन सिंह को ही बनाएंगे सहकारिता बैंक का अध्यक्ष

C9807C14-021A-4EC2-84A6-340B40913F22[दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] सुदर्शन सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक के अध्यक्ष बनाने के लिए हरसिद्धि, अरेराज, चकिया, रक्सौल, सिकरहना, पकड़ी दयाल; अरेराज, आदापुर, रमगढवा, कल्यानपुर, केसरिया, कोटवा, घोड़ासहन इत्यादि जगहों के पैक्स अध्यक्षों एक जूट होने लगे।

रामगढ़वा, रक्सौल, हरसिद्धि इत्यादि प्रखंडो के पैक्स अध्यक्षों ने लिया संकल्प, सुदर्शन सिंह को ही बनाएंगे सहकारिता बैंक का अध्यक्ष 

यहा बता दे की रक्सौल के बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि श्री सिंह का कार्य अध्यक्ष के रूप में काफी सराहनीय रहा है। ये विवादों से दूर रहते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों को सम्मान महत्व देते है और किसानों के मदद के लिए लगातार काम करते आये है। श्री सिंह सरकार की ओर से मिलनेवाले अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी सभी पैक्स अध्यक्षों व किसानों को देते आये है और उनके अधिकार को दिलाने के लगातार संघर्ष करते है।

रक्सौल के बैठक में सभी पैक्स अध्यक्षों की मौजूदगी रही, सभी पैक्स अध्यक्षों ने एक साथ मिलकर संकल्प लिया की सुदर्शन सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी किया जायेगा।

अरेराज पुर्वी चंपारण: आलोक जी पैक्स अध्यक्ष के दरवाज़े पर केंद्रीय सहकारिता बैंक के वर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक अध्यक्ष बनाने के लिए बैठक सम्पन्न