बेतिया – गौनाहा:– *अवैध खनन मामले मे एक आरोपी व एक वारंटी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना ने एकवा प्रसौनी मे हो रहै अवैध बालू खनन के मामले में गुरुवार को अहले सुबह एक आरोपी व बजडा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि वन क्षेत्र में  अवैध खनन करने को लेकर वन पदाधिकारी म. अफ्सार ने सहोदरा थाना में सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया है । उक्त प्राथमिकी के आलोक मे छापेमारी के दौरान एक आरोपी एकवा परसौनी निवासी जलालुद्दीन अंसारी को, वही एक केस के वारंटी बाजडा़ निवासी रामजी राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । आगे प्रभारी ने बताया कि वही बाकी के छः आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी जारी हैं ।