बेतिया – गौनाहा:– *प्रखण्ड क्षेत्र में मौसम ने ली करवट तेज़ हवा पानी के साथ गिरा ओला*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
= किसानो को रुलाया, आम के मंजर को हुआ बर्बाद ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीनो थाना क्षेत्रो में अहले सुबह 8:30 बजे से लेकर 09:00 बजे तक जमकर ओला की बरसात हुई । जिससे किसान समेत आम लीची के मंजर भी बर्बाद हो गये ।
मिली जानकारी के अनुसार सहोदरा थाना क्षेत्र के सहोदरा मेला समेत जमुनिया, धमौरा, दोमाढ, धनौजी, बजडा पंचायत में आंधी-तूफान के साथ जमकर बड़े बड़े ओला की बारिश हुई हैं । गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनाहा, रुपौलिया, सीट्ठी, बेलसंडी, बेलवा, लक्ष्नौता, माधोपुर, मंझरिया हल्की हवा के साथ बारिश हुई है वही मटियरिया थाना क्षेत्र के सभी पंचायतो में हल्की बारिश हुई है ।

मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह अचानक आसमान काला होते दिखाई देने लगा । लोग जबतक समझ पाते तबतक ओले की बरसात सुरू हो गई ।
सहोदरा मेला :- मेला में जमकर ओला की बारिश हुई कही कही तो एक किलोग्राम से उपर के ओला गिरने से दुकानदार के तिरपाल फट गये । कई लोगो को हल्की-फुल्की चोट भी आई है ।
मेला में पहुंचे राधेश्याम चौधरी, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरूण पाण्डेय, चंद्रकिशोर महतो, विवेक कुमार आदि लोगो ने कहा कि मेला जैसी भीडभाड वाली जगह पर इस तरह की बडे-बडे ओले की बारिश में छुपने के लिए उचित व्यवस्था नही होने के कारण उन्हे हल्की चोट भी आई है ।
गेंहु की फसल बर्बाद :- सहोदरा थाना क्षेत्र में गिरी बडे-बडे ओला के कारण रबी के फसलों को भारी नुकसान हुआ है । किसान जयनराण गौरो, ऊमाशंकर यादव , रंभु यादव, सुरेश यादव आदि लोगो ने बताया की फसल पक कर तैयार हो चुका था आजकल में उसे काट ही लेते की ओले की बरसात हुई और हमरे फसले बर्बाद हुई ।

आम लीची के मंजर बर्बाद :- आम के साथ-साथ लीची के बागीचे में मंजर को भारी नुकसान पहुंचा है । पेड से मंजर टूटकर भुमी पर दिखाई दे रहे है ।