Θ बेतिया:– जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा जननायक कर्पूरी जयंती सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में स्थानीय निजी होटल के सभागार में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा जननायक कर्पूरी जयंती सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र यादव, जिला सचिव रविंद्र नाथ मिश्रा, जिला महासचिव परशुराम मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने शिरकत किया। सभा में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ सामाजिक विकास संगठन के सभी सदस्य सुजीत कुमार, रोहित कुमार, निखिल कुमार पांडे, अर्जुन कुमार ठाकुर, मिशु कुमार, कुणाल राज श्रॉफ, राहुल, नवनीत, राजू कुमार सहित कई को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया गया।
इस अवसर पर उपसभापति के भाई जावेद आलम भी पार्टी में शामिल हुए। वही समारोह में छात्र परिषद अध्यक्ष राज मिठ्ठू गुप्ता, अध्यक्ष यादवेंद्र यादव, सचिव एवं महासचिव आदि ने सभा को संबोधित किया। समारोह समापन के दौरान सभी तबकों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में बहुत से महिला भी भाग लिया। बैरिया प्रखंड के डुमरिया पंचायत के पंचायत अध्यक्ष शबनेशा खातून के नेतृत्व में बहुत महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की तथा तधवा पंचायत के महिला प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष मेहरू नेसा ने शपथ ग्रहण की तथा पार्टी को संगठनात्मक मजबूती के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया।




Recent Comments