दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र रूदलपुर पटेरवा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षको के दो दिनो से नही आने को लेकर विद्यालय के छात्र छात्राओ व ग्रामीणो ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर मे पहुंचकर हंगामा व प्रदर्शन किया। ग्रामीण आदित्य कुमार,अमित कुमार,दिना राय आदि लोगो ने आरोप लगाया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्पना कुमारी व सहायक शिक्षिका वविता कुमारी दो दिनो से विद्यालय नही आ रही है।केवल एक टोला सेवक सुबास नट के द्वारा विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।विद्यालय मे छात्र छात्रा समय से आकर पठन-पाठन कार्य नही होने से घर लौट जा रहे है।इसकी शिकायत प्रखंड बीईओ से करने के बाद भी कोई सुधार नही हो पा रहा है।वही ग्रामीण शम्भू नट,छोटाबाबु ठाकुर आदि लोगो ने बताया कि शिक्षिका कहती हैं,कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी क्या करेंगे उनको तो हम पैसा देते हैं।हम लोगों को कुछ नहीं होगा।विरोध प्रदर्शन कर रहे काजल कुमारी, आचल कुमारी, गोल्डी कुमारी, सुधा कुमारी,आरती कुमारी,आधी कुमारी,हरिओम कुमार, श्याम कुमार ,रंजीत कुमार,असलम आदि लोग मौजूद रहे।